फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल ग्रामीण की 17 दिन बाद मौत

विज्ञापन
hospital.jpg - फोटो : hospital.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी में मारपीट में घायल एक ग्रामीण की 17 दिन बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम दावनी निवासी मुन्नालाल कुशवाहा पुत्र भूरा कुशवाहा का अपने पड़ोसियों से दीवार तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा है। मृतक के पुत्र गंगाराम के अनुसार एक नवंबर को उसके पिता का पड़ोसियों से दीवार का खंडा निकालने को लेकर विवाद हो गया और पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया, लेकिन परिजन रुपये का इंतजाम नहीं होने के कारण उसे वापस घर ले आए और घर पर ही दवा लेकर इलाज कराते रहे। सोमवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अचानक हालत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर जाखलौन थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पुुत्र गंगाराम ने बताया कि उसने पड़ोसियों के खिलाफ जाखलौन थाने में उसके पिता के साथ मारपीट की लिखित शिकायत भी की थी, जिस पर पुलिस ने उसके पिता मुन्नालाल का मेडिकल कराया था। पुलिस में शिकायत के बाद पड़ोसियों द्वारा उसके पिता एवं परिजनों से राजीनामा को लेकर पंचायत भी कराई थी, लेकिन उनमें राजीनामा नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार को उसके पिता की हालत फिर से बिगड़ गई और उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक चार भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें