फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घायल बालिका का मोबाइल की रोशनी में किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




महरौनी। एक दुर्घटना में घायल बालिका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोबाइल की रोशनी में उपचार किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर न होने पर परिजनों में रोष भी दिखाई दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए चिकित्सा अधीक्षक बनाए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है। जबकि जनरेटर व इनवर्टर की सुविधाएं विभाग द्वारा मुहैया कराई गई हैं। मरीजों का आरोप है कि बिजली जाने पर रात में जनरेटर नहीं चलाया जाता। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर भी ड्यूटी सही से नहीं निभा रहे हैं। शुक्रवार शाम को एक घायल लड़की का इलाज अंधेरे में किए जाने व इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के न होने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन



इमरजेंसी में डॉक्टर ऑन कॉल रहते हैं। जब कोई मरीज आता है तो बुला लिया जाता है। इन्वर्टर खराब हो जाने से सुधरवाने के लिए मिस्त्री के पास भेजा है। जनरेटर दो माह से खराब है, जिसको सुधारे जाने के लिए पत्र लिखा है।-डॉ.सिद्धार्थ जैन, स्वास्थ्य अधीक्षक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें