फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिचार्ज करने में आ रही समस्या से प्रीपेड मीटर लगने बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर सफल नहीं हो सके हैं। यहां लगभग 50 उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए थे, इनमें रिचार्ज की समस्या आ रही है।
विद्युत विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। बिजली मीटर को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाना है। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता जितने रुपये का रिचार्ज कराएंगे, उतनी ही बिजली का उपयोग कर सकेंगे। इन मीटरों के साथ उपभोक्ता किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकते। कारण, यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। लेकिन, यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से पहले ही फेल हो गए हैं। विभाग ने जिले में लगभग 50 उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए थे। शुरुआत में उपभोक्ताओं व विभाग को लगा अब सुविधा हो जाएगी। कुछ ही दिन चलने के बाद मीटर रिचार्ज नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हो गए। विभाग ने मीटरों के लगाने पर रोक लगा दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मीटरों के ठीक होने व सही से चलने के बाद सफल रहे तो उपभोक्ताओं के वर्तमान में चल रहे पोस्टपेड मीटर की जगह प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
मोबाइल की तरह रीचार्ज कराना पड़ता है स्मार्ट प्रीपेड मीटर
उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उसी तरह का लाभ उठा सकेंगे, जैसे मोबाइल को रिचार्ज कराने के बाद बात करते हैं, या इंटरनेट सेवा का लाभ उठाते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के मोबाइल से जुड़ा रहेगा। इसमें उपभोक्ता को प्रतिदिन की जानकारी भी होती रहेगी कि एक दिन में कितने यूनिट व कितने रुपये का उपयोग कर चुके हैं। इसके रिचार्ज खत्म होने से पहले ही सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन

-
लगभग 50 उपभोक्ताओं के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए थे, इनमें रिचार्ज कराने की समस्या आ रही है। ऐसे में ये मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं। ठीक होने के बाद पोस्टपेड मीटर हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे।-संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें