फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छात्र-छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। सभासद, एसएमसी अध्यक्ष सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शनिवार को आयोजित संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में नगर क्षेत्र के 26 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी खुशबू यादव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नरेश रावत, एसआरजी शकुंतला कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, कमल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें