फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महंगाई ने बिगाड़ा बजट... एक सप्ताह में चीनी 45 से 70 रुपये प्रति किलो पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले चीनी और मेवा के बढ़े दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। आलम यह है कि दलहन से लेकर खाने पीने की अधिकांश वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। इसमें सर्वाधिक महंगाई चीनी पर आई है। कारोबारियों के मुताबिक सात दिन पहले 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने बाली चीनी शुक्रवार को 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, गुड़ के दाम 75 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
चीनी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें शक्कर 6800 से 6900 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है ऐसे में शुक्रवार को चीनी 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। रक्षाबंधन से पहले खाद्य पदार्थों की महंगाई ने रसोई का बजट प्रभावित किया है। इससे महिलाओं का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने के कारण मिठाइयों पर भी इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में बढ़े दामों पर एक नजर (प्रति किलोग्राम में)
वस्तु पहले अब
शक्कर 45 - 70
पिस्ता 2600- 2800
बादाम 900 - 1050
काजू 800-900
किसमिस : 400-500
छुआरे : 250- 300
कद्दू बीज : 500- 600
गुड़ : 75-80
सरसों का तेल : 175-190
00000000000000
फोटो 13
चीनी के दामों में 20 से 25 रुपये का इजाफा हो चुका है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। अब शक्कर की खपत कम करनी होगी।-सुनीता,ग्रहणी गांधीनगर नई बस्ती
-
फोटो 14
शक्कर पहले 4300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में आसानी से थोक में मिल जाया करती थी, अब 6800 से 6900 प्रति क्विंटल के भाव में मिल रही है। इसके चलते दुकान में शक्कर की बिक्री प्रभावित हुई है। -अनुज जैन,किराना दुकानदार, वर्णी चौराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें