फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नर्सिंग होम में मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Sat, 31 Oct 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित एक निजी नर्सिंग होम में तीन माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। डॉक्टर ने इन आरोपों को निराधार बताया है। डॉक्टर के अनुसार, बच्चों की लगातार निगरानी की जा रही थी। उन्हें उचित जांच के बाद उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा के ग्राम कल्यानपुरा निवासी रिंकू रजक ने बताया कि अपनी तीन माह की बच्ची को 28 अक्तूबर को उपचार के लिए लाए थे। सिविल लाइन स्थित निजी नर्सिंग होम में ओपीडी परामर्श के बाद बच्ची को भर्ती किया गया। उसी दिन सुबह 10 बजे से उसका उपचार शुरू हुआ, इससे बच्ची को कुछ आराम भी मिला। परिजनों ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात लगभग 12 बजे बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने स्टाफ को इसकी जानकारी दी, स्टाफ ने दवा पिलाने की सलाह दी। आरोप है कि दवा के बाद भी बच्ची को राहत नहीं मिली। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने को कहा लेकिन स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक सुबह नौ बजे ही आएंगे। 30 अक्तूबर को चिकित्सक के राउंड पर आने के बाद बच्ची की मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।

दिन में चार बार राउंड किया जाता है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर अल्ट्रासाउंड जांच व किडनी फंक्शन जांच लिखी थी, हो सकता है मां का दूध पीने पर श्वांस नली में जाने से दिक्कत हो गई है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विकास जैन, बाल रोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें