फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का भारत बंद में समर्थन का निर्णय

Fri, 14 Aug 2015 11:25 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक जगदीश मार्केट स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने की। बैठक में श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति द्वारा 17 अगस्त दिन सोमवार को भारत बंद पर विचार विमर्श कर बंद का समर्थन किया। वक्ताओं ने कहा कि आत्म कल्याण के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को आत्महत्या की श्रेणी में रखना न्यायोचित नहीं है। उच्च न्यायालय राजस्थान के निर्णय पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन



 व्यापारियों ने राष्ट्रपति एवं उच्च न्यायालय से अपील की कि उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। बैठक में जिला मंत्री अज्जूबाबा, महेंद्र जैन मयूर, अशोक अनौरा, नरेंद्र कड़ंकी, संजय रसिया, नवीन सिंघई, रामेश्वर सड़ैया, महेंद्र सतभैया, सुभाष जायसवाल, सुरेंद्र अनौरा, अखिलेश चौधरी, लखन अग्रवाल, मनोज, पंकज, नईम, सनत जैन, संतोष साहू, गिरीश पाठक, मज्जू सोनी, राजीव सुड़ेले, उदयभान सिंह यादव, महेश, मोनू, पुष्पेंद्र इमलिया आदि मौजूद रहे।  


- वहीं, गल्ला व्यापार मंडल की बैठक में भी राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा संथारा प्रथा को आत्महत्या की श्रेणी का दर्जा दिए जाने के विरोध में17 अगस्त को कारोबार बंद रखने का निर्णय लिया व सोमवार को ही जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गल्ला व्यापार बंद रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर अशोक जैन अनौरा, संतोष साहू, संजीव जैन, प्रसन्न जैन, लालचंद जैन, नितिन अग्रवाल, राजीव पटैरिया, रूपचंद, जितेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें