संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चार का निर्माण, प्लेटफार्म एक पर टिनशेड का निर्माण, स्टेशन के बाहर आधुनिकीकरण, सुलभ शौचालय के निर्माण लंबे समय से बंद पड़े थे, इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। अब रेलवे ने उक्त कार्यों के लिए आ रही तकनीकी खामी को दूर कर लिया है और जल्द ही अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
ललितपुर स्टेशन पर डेढ़ वर्ष पहले प्लेटफार्म के विस्तारीकण, प्लेटफार्म चार का निर्माण, स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में सुंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण, सड़क निर्माण, आरपीएफ थाना की नई बिल्डिंग, सुलभ शौचालय समेत कई निर्माण कराए जा रहे हैं। इनका टेंडर होने के बाद काम भी शुरू हो गया था, लेकिन चार माह पूर्व ठेकेदार के निधन के बाद काम ठप हो गया।
सर्कुलेटिंग एरिया अस्त व्यस्त है। वाहनों के लिए स्थाई जगह निर्धारित नहीं हो पा रही है। यहां हर समय धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।
रेलवे ने ठेकेदार के निधन के बाद निर्माण में आ रही तकनीकी समस्या को दूर कर लिया है और निर्माण पूरा कराने के आदेश जारी किए हैं। इस काम में साढ़े तीन माह से अधिक समय लग सकता है।
र