फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कात्यायनी मंदिर की अधूरी सड़क बनी परेशानी का सबब

विज्ञापन
वार्ड नंबर 3 नेहरू नगर में मां कात्यायनी माता मंदिर जाने वाली उखड़ी सड़क पर जमा हो रहा नाली का गंदा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वार्ड नंबर 3 नेहरू नगर में मां कात्यायनी माता मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का अधूरा निर्माण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। श्रद्धालुओं को इसी गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है। वहीं, आसपास के लोग भी सड़क पर फैल रहे कीचड़ से परेशान हो गए हैं। अब उन्हें मच्छरों से होने वाली बीमारियों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

नेहरू नगर मोहल्ला में सड़क, नाली के कार्य कराए जा रहे हैं। यहां बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कारण सड़क, नाली के निर्माण देरी से आरंभ हुए हैं। लेकिन आधे अधूरे निर्माण से लोगों में रोष पनपने लगा है। ऐसा ही कुछ हाल कात्यायनी माता मंदिर को जाने वाली सड़क का है। यहां कमलेश कुशवाहा वाली गली में आधी सड़क पर सीसी रोड डाल दिया गया है और आधी कच्ची सड़क को उसी अवस्था में ही छोड़ दिया गया है, जिससे नालियों का गंदा पानी कच्ची सड़क पर भर रहा है। लोगों का कहना है कि सर्दी के मौसम में भी मोहल्लेवासियों को बारिश जैसे हालात से जूझना पड़ रहा है। इस कीचड़ भरे गंदे पानी में ही लोगों को निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-----
सड़क पर फैल रहे गंदे पानी में आए दिन छोटे-छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। जिससे उनके कपड़े कीचड़ में खराब हो जाते हैं। कमलेश कुशवाहा
----
कच्ची सड़क पर हो रहे जलभराव की कीचड़ की गंभीर समस्या बनती जा रही है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मोतीलाल
----
नालियों का पूरा पानी सड़क पर फैल रहा है। लोगों ने कीचड़ से बचने के लिए जगह-जगह ईंटें सड़क पर रख दी हैं। इसी से लोग निकल रहे हैं। लक्ष्मन
----
नगर पालिका को पूरी सड़क की नपाई कराते हुए स्टीमेट बनवा चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं करके स्थानीय लोगों को परेशानी में डाल दिया है। लखन सेन
-----
सड़क का कितना स्टीमेट बना था और कितनी सड़क बनवाई गई है? इस संबंध में अवर अभियंता से जानकारी मांगी गई है।
निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें