फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेले में दुकानों पर स्वच्छता कर से 90 हजार की आमदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने मेलों में स्वच्छता शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। जखौरा विकास खंड के ग्राम पंचमपुर से इसकी शुरुआत की गई। यहां रंगपंचमी पर पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें स्वच्छता शुल्क लगाया, जिससे ग्राम पंचायत को 90 हजार रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की निजी आय बढ़ाने के लिए स्वच्छता कर लागू किया गया है। इसकी शुरुआत विकास खंड जखौरा के ग्राम पंचमपुर से की गई है। यहां रंगपंचमी के मेले में लगने वाली दुकानों से स्वच्छता शुल्क के रूप में 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूला गया। ग्राम पंचायत को 90 हजार रुपये की आय हुई। अब ग्राम पंचायत में भी इसे लागू कर दिया गया है। प्रति घर से 20 रुपया हर माह लिया जाएगा। इसके बाद अन्य गांवों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता शुल्क पूरे जनपद में लागू किया गया है, इससे ग्राम पंचायत को आमदनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें