फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गुरु गौरव गाथा मंचन कर मनाया अवतरण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। संतशिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज, आर्यिका गणिनी ज्ञानमति माता, आचार्य समय सागर महाराज का अवतरण दिवस भक्तों ने जैन मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मनाया।
शाम को धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए। मुख्य आयोजन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अटामंदिर में हुआ, जहां प्रातःकाल प्रभु अभिषेक शांतिधारा हुई। संगीतमय पूजन एवं विधान संपन्न हुआ। शाम को आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित गुरु गौरवगाथा नाटिका का मंचन अंषिता जैन के संयोजन में किया गया।
विज्ञापन

आचार्य श्री के व्यक्तित्व का जब मंचन हुआ तो भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। प्रतिभागियों को आनंद जैन एवं सुरभि जैन ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या, महामंत्री आकाश जैन, सनत जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, प्रबंधक मनोज जैन, पारस जैन, अमित सराफ, प्रफुल्ल जैन, ललित जैन, राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें