फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तौल और मोल दोनों में ठगे जा रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र के किसान तौल और मोल दोनों में ही ठगी का शिकार हो रहे हैं। व्यापारी जगह-जगह फड़ लगाकर फुटकर खरीद की आड़ में थोक खरीदारी कर रहे हैं। वह किसान को मंडी तक पहुंचने ही नहीं देते। इससे किसान को न अपनी उपज का सही मूल्य मिल पा रहा है न उचित तौल हो रही है। प्रतिदिन लाखों रुपये की मंडी शुल्क की चपत भी लग रही है।
यहां नाराहट रोड, मडावरा रोड, ललितपुर रोड, टीकमगढ़ रोड, सौजना रोड सहित कई स्थानों पर व्यापारी फुटकर खरीद की आड़ में थोक में अनाज खरीद रहे हैं। व्यापारी उनकी उपज को औने-पौने भाव में क्रय कर लेता है। तौल में भी बेइमानी की जा रही है।
विज्ञापन

एक गांव के किसान ने बताया कि उसने एक फुटकर व्यापारी को अपनी उपज बेची। व्यापारी ने उपज का तौल 61 किलो किया। उसी कट्टे को अन्य कांटे पर तौला गया तो वजन दो किलो अधिक निकला। यह मामला तो बानगी मात्र है। क्षेत्र के हजारों किसान इस तरह ठगी का शिकार हो रहे हैं। फुटकर अनाज खरीद के लिए मंडी समिति व्यापारियों को एक वर्ष के लिए लाइसेंस देती है। व्यापारी एक दिन में 30 क्विंटल अनाज क्रय कर सकता है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि व्यापारी अनाज की फुटकर खरीद कर उसे कृषि उत्पादन मंडी में बेचे, लेकिन ऐसा नहीं होता है।
00000
बाट एवं माप विभाग पर भी उठ रहे सवाल
लोग किसानों आदि के साथ हो रही घटतौली के लिए बाट एवं माप विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना हैं कि बाट एवं माप विभाग के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते बाजार में जमकर घटतौली हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
किसानों से ठगी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी करने वाले व्यापारियों से जुर्माना वसूला जा रहा है। जहां तक फड़ लगाना गलत है। व्यापारी को नियत स्थान के लिए लाइसेंस दिया जाता है।-जीके तिवारी, मंडी सचिव, महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें