फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्राम इकौना में सियार के चंगुल से युवक ने सारस की बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मड़ावरा। वन क्षेत्र के समीप ग्राम इकौना में जंगली जानवरों ने एक सारस पर हमला कर दिया। एक युवक ने साहस दिखाते हुए सारस की जान बचाई। इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने सारस को अपनी हिरासत में ले लिया है।
ग्राम इकौना निवासी धर्मेंद्र सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे लोअर रोहिणी बांध के समीप अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी वहां विचरण कर रहे चार सारस के झुंड पर कुछ सियारों ने हमला कर दिया। तीन सारस उड़कर भाग गए लेकिन एक को सियारों ने अपनी चंगुल में फंसा लिया। यह देखकर धर्मेंद्र तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सारस को बचाया। सारस को अपनी बाइक से मड़ावरा के पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया। वन विभाग डिप्टी रेंजर सूर्यकांत अपने स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर सूर्यकांत ने बताया कि लगभग ढाई फीट ऊंचे इस सारस को उपचार के बाद मड़ावरा की नर्सरी में सुरक्षित रखा गया है। नर्सरी में उसके समुचित उपचार और देखभाल का इंतजाम किया गया है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें