फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के वेटिंग रूम में प्रसव

Mon, 17 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lalitpur railway - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लुधियाना से पुणे जा रही झारखंड निवासी एक महिला को शनिवार की रात स्टेशन के वेटिंग रूप में प्रसव हो गया। रेलवे कर्मियों ने तत्काल जिला चिकित्सालय को देकर एंबुलेंस मंगाई और महिला को परिजनों के साथ जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

झारखंड राज्य के थाना सोकोय अंतर्गत बिंद्रा बाजार खंटी निवासी मरियम अपने भाई बाड़ी सोमुरुम के साथ झेलम एक्सप्रेस से लुधियाना से पुणे जा रहे थे। अभी वह ललितपुर स्टेशन के पास ही पहुंचे थे, कि मरियम को प्रसव पीड़ा हुई, जिसकी बात उसने अपने भाई व भाभी को बताई। भाई बहिन को चिकित्सक के पास ले जाने के लिए ललितपुर में ही उतर गए और टिकट का रिजर्वेशन अन्य ट्रेन में स्थानांतरित कराया। पीड़ा अधिक होने पर रेलवे कर्मी और परिजन महिला को वेटिंग रूम में ले गए और तत्काल रेल कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। लेकिन जब तक एंबुुलेंस आती, तब तक महिला का प्रसव हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद एंबुुलेंस आने पर मरियम को एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां इलाज कराने के बाद परिजन उसे लेकर गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें