फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नितिन प्रथम व सजल तीसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विजेता रहे नितिन साहू को सम्मानित करते नेमवि के प्राचार्य - स्रोत -
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। झांसी स्थित मां शारदा देवी महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय के नितिन साहू ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सजल राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने सोमवार को उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और लगन से असाधारण सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उनके अनुसार महाविद्यालय में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिल रहा है।

बरेली में होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता
क्रीड़ाधिकारी अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नितिन साहू और सजल राठौर आगामी दिनों में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर आशा साहू, हिमांशु धर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डॉ. रिचाराज सक्सेना, कविता पैजवार और श्वेता आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें