फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में जितेंद्र रहे अव्वल

Sun, 14 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। वीरांगना रानी अवंती बाई विद्या मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। दौड़ में जितेंद्र अव्वल रहे।
विज्ञापन


मुहल्ला गांधी नगर स्थित विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रिछारिया रहे। शुभारंभ देवी सरस्वती का पूजन कर किया गया। इसके बाद खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले जितेंद्र कुमार, 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पर आए लकी पंथ, गोला फेंक में प्रथम छात्रा रीना कुशवाहा, डिस्कस थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त पिंकी साहू व कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

 
इस दौरान समिति अध्यक्ष रामकली राजपूत, राजेंद्र सिंह, गोविंद कुमार, श्वेता शर्मा, दामिनी शर्मा, कल्पना झान, अनीता पंथ, विजय राय, रामेश्वर व राघवेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संचालन प्रधानाचार्य रश्मि देवी ने किया व आभार प्रबंधक ब्रजेश राजपूत ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें