फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में ही राजस्व वसूली में जनपद का प्रदेश में रहा प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम डैश बोर्ड की प्रदेश स्तर समीक्षा में मिली रैंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद ने राजस्व वसूली में वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में ही प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सीएम डैश बोर्ड की प्रदेश स्तर समीक्षा में दस में से दस अंक जनपद को प्राप्त हुए हैं।
राजस्व विभाग के 47 बिंदु सीएम डैश बोर्ड में सम्मिलित हैं। जिसमें आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अंतर्गत राईट ऑफ वे प्रोजेक्ट में माह अप्रैल 2025 में जनपद का रैंक प्रथम है, आबकारी विभाग के अंतर्गत उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम है, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार के अंतर्गत मंडी आय एवं मंडी आवक प्रोजेक्ट में जनपद को 10 में से 10 अंक प्राप्त हुए हैं। जनपद का रैंक 10वां है, भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत आईएमएसएस के अनुसार प्रवर्तन कार्य में प्रोजेक्ट में जनपद का रैंक प्रथम है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के अंतर्गत ई-खसरा, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एकीकृत आपदा प्रबंधन प्रणाली, एंटी भू-माफिया, जातिप्रमाण पत्र, धारा-89, सोल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष एवं भूलेख प्रोजेक्ट में भी जनपद का स्थान प्रथम रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव (नोडल अधिकारी सीएम डैशबोर्ड) ने माह अप्रैल 2025 में जिन अधिकारियों की प्रगति शून्य पाई गई। संबंधित सभी अधिकारियों को माह अप्रैल 2025 में चेतावनी/स्पष्टीकरण जारी किए गए। जिसमें मंडी सचिव, ललितपुर एवं लाईजनिंग अधिकारी डूडा विभाग राकेश त्रिपाठी का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनपद को राजस्व वसूली में जनपद को प्रथम स्थान मिला है, साथ ही माह अप्रैल 2025 में राजस्व विभाग से संबंधित जिन बिंदुओं में जनपद का रैंक प्रदेश में 15 से अधिक है, संबंधित समस्त अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अंकुर श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें