फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यप्रणाली के मूल्यांकन में शहर कोतवाल अव्वल

Tue, 25 Aug 2015 11:04 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अपराध नियंत्रण में थानेदारों की कार्यप्रणाली के मूल्यांकन में इस माह कोतवाली सदर प्रभारी ने सर्वाधिक अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, जाखलौन और जखौरा थानेदारों ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानाध्यक्षों को क्राइम मीटिंग में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



अपराध नियंत्रण में बेहतर कार्य करने वाले थानेदारों को प्रोत्साहित करने तथा उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने प्रत्येक माह के कार्यों का मूल्यांकन करने की योजना तैयार की है, जिसके तहत गुड वर्क पर प्लस तथा बैड वर्क पर मानइस अंक दिए जाने की व्यवस्था है। एक से 31 जुलाई तक सभी थानेदारों की कार्यप्रणाली के मूल्यांकन में शहर कोतवाल मंगला प्रसाद तिवारी ने सर्वाधिक 34 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। जाखलौन थानाध्यक्ष विवेक सिंह 28 अंक पाकर दूसरे तथा जखौरा थानाध्यक्ष हाकिम सिंह 25 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे हैं। 


वहीं, बानपुर थानाध्यक्ष रामबरन सिंह ने 22.5 अंक एवं महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत ने 21 अंक प्राप्त करके टॉप - 5 में स्थान बनाया है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ टॉप - 5 थानाध्यक्ष क्राइम मीटिंग के दौरान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए जाएंगे। मूल्यांकन में बालाबेहट थानाध्यक्ष ने सबसे कम 02 अंक प्राप्त किए हैे। जबकि, मड़ावरा, नाराहट थानाध्यक्ष को 20.5 अंक, महरौनी थानाध्यक्ष को 19.5 अंक, बार थानाध्यक्ष को 18.5 अंक, सौजना थानाध्यक्ष को 14.5 अंक, पूराकलां थानाध्यक्ष को 13.5 अंक, पाली थानाध्यक्ष को 12 अंक एवं गिरार थानाध्यक्ष को 10 अंकों पर ही संतोष करना पड़ा है। मालूम हो कि पुलिस महकमे में मूल्यांकन के परिणाम जानने के लिए सभी में उत्सुकता रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें