कोरोना : 2351 की जांच में नौ संक्रमित मिले
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2351 सैंपलों की जांच में नौ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
जनपद में संक्रमण की गति धीमी तेज बनी हुई है। एक दिन में संक्रमितों की संख्या कम हो जाती है, तो वहीं दूसरे दिन दो से चार गुनी तक हो जाती है। हालांकि बीते दो सप्ताह से संक्रमितों की संख्या कम होने व संक्रमितों की मौत न होने से राहत है। ऐसे में गाइडलाइन का पालन कर संक्रमण से बचाव की आवश्यकता है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने 2351 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 870 व ट्रूनॉट किट से पांच और एंटीजन किट से 1476 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सात व एंटीजन किट की जांच में दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी दो व राजपूत कालोनी, तालाबपुरा, नदीपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक तालबेहट के ग्राम सुनौरी, ब्लॉक महरौनी के मध्यप्रदेश बार्ड निवासी, ब्लाक जखौरा के ग्राम पुनागढ़ व कस्बा के बांसी रोड निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें सात मरीज होम आइसोलेशन, एक को झांसी, एक संक्रमित से संपर्क किया जा रहा है।
---
रिकवरी दर बढ़कर पहुंची 96.89
जिले में में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 12574 हो गया है, जिसमें 115 की मौत हो चुकी और 12183 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले में 276 संक्रमित मरीज हैं। वहीं बीते दिनों के 1844 आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमितों की रिकवरी दर भी बढ़कर 96.89 पहुंच गई है।
---
स्वास्थ्य विभाग की टीम 2351 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच में नौ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
- देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट