फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली बिल राहत योजना में तीन जेई की प्रगति खराब होने पर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य अभियंता वाणिज्य ने जानी जिले की बिजली बिल राहत योजना की प्रगति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के मुख्य अभियंता वाणिज्य ने शुक्रवार को बिजली बिल राहत योजना के शिविर का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में तीन अवर अभियंताओं की बिजली बिल राहत योजना की प्रगति खराब पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें प्रगति सुधारने के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वाणिज्य नंदलाल ने खंडीय कार्यालय प्रथम के अंतर्गत मोहल्ला खिरकापुरा स्थित काशीराम आवास कॉलोनी और खंडीय कार्यालय द्वितीय महरौनी के अंतर्गत ग्राम रजवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली बिल राहत योजना में कराए गए पंजीकरण व चोरी के प्रकरणों में इस योजना से कराए जाने वाले पंजीकरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जो पंजीकरण नहीं करा रहे हैं या चोरी करते पाए जाते हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएं और राजस्व वसूली की जाए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता वीरभद्र सत्यार्थी, अधिशासी अभियंता प्रथम पवन कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण महरौनी विशाल सिंह, उपखंड अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, संजय सागर, अवर अभियंता धीरज कुशवाहा, हरप्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें