फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बैडमिंटन में छात्र वर्ग में अभय, तरुण और छात्रा में पूजा यादव, सानिया की जोड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे से दूर करता है खेल : अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें युगल छात्र वर्ग में अभय, तरुण और छात्रा में पूजा यादव, सानिया की जोड़ी अव्वल रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने करते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

प्रबंधक ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल जीवन में संघर्ष और सफलता का मार्ग सिखाते हैं। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए।
कबड्डी प्रतियोगिता छात्र लव कुमार, अभिषेक, अर्शदीप, भानु, अनुराग, मौर्य, यादवेंद्र यादव, आशीष, मनजीत राय की टीम विजयी रही। छात्रा वर्ग में आशी, कीर्ति, रश्मि, अर्चना, सुहानी, नैंसी, चांदनी, रौनक, कीर्ति, मुस्कान राजा, रक्षा, रिया की टीम विजेता हुई। बॉलीबॉल में आयुष पटेल, धर्मेंद्र राजा, सचिन कुशवाहा, दर्शन कुमार, अभिषेक प्रजापति, अमित यादव, बलराम की टीम जीती। बैडमिंटन छात्र वर्ग में अभय, तरुण व छात्रा वर्ग में पूजा यादव, सानिया विजयी रही। क्रिकेट में महाविद्यालय की एलएलबी की टीम अव्वल रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रबंध समिति से डायरेक्टर प्रदीप चौधरी, डायरेक्टर प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रणव चौधरी, आदित्य मिश्रा, बृजेश पटैरिया, अभिषेक रावत, रोहित रावत, खेल प्रभारी अतुल सोनी, डॉ. रामेंद्र कुमार, एकता शर्मा, नीतू शर्मा, जया जैन, मानसी पटेल, प्रतीक्षा तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें