फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने बच्चों पर भी ढाया कहर, डेढ़ माह में हुए 155 मासूम संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने बच्चों पर भी ढाया कहर, डेढ़ माह में 155 मासूम हुए संक्रमित
विज्ञापन

दस वर्ष से कम आयु के बच्चे संक्रमित होने से परिजन रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोरोना संक्रमण ने बीते डेढ़ माह में जिले में जमकर कहर बरपाया है। इसमें हर वर्ग के लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें दस वर्ष से कम आयु के बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ गए। बीते डेढ़ माह में दस वर्ष से कम आयु के 155 मासूम बच्चे संक्रमित हुए हैं, जिनका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में परिजनों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन

बीते डेढ़ माह में जनपद में आठ हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जनपद में बीते डेढ़ महीने में शुरूआत में दस वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या इक्का दुक्का रही लेकिन संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या भी बढ़ने लगी। इससे स्वास्थ्य प्रशासन की चिंता भी बढ़ने लगी, उनके परिजनों की चिंता भी लगातार बढ़ने लगीं। संक्रमण बढ़ने से 21 अप्रैल को 15, 22 अप्रैल को 10, 23 व 24 अप्रैल को 12-12, फिर 29 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 19 मासूम संक्रमित पाए गए। हालांकि मासूमों के संक्रमित होने की संख्या बीते 11 मई के बाद कम हुई है लेकिन तब से अब तक जनपद में 155 मासूम संक्रमित हुए हैं, जिनमें अब तक अधिकांश ठीक हो गए हैं और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें