फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा आज, 431 अभ्यर्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, मजिस्ट्रेट रहेंगे भ्रमणशील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में होंगी। परीक्षा में 431 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी और सुबह 11.45 बजे तक चलेगी। पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 154 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी। इसमें इंटरमीडिएट के 277 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की। केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित की गई। वहीं, नामित किए गए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा का जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा होगी। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें