फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गैंगस्टर के आरोपी पूर्व सभासद की अचल संपत्ति कुर्क, दो प्लाट व एक फार्म हाउस जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला घुसयाना में के कार चालक को पांच लाख की सुपारी देकर करीब डेड़ वर्ष पहले अपनी पत्नी की हत्या कराने के आरोपी पूर्व सभासद की लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें फार्म हाउस पर बना मकान और दो प्लाट शामिल है।
घुसयाना के पूर्व सभासद सुरेंद्र सिंह यादव उर्फ भैया यादव के खिलाफ सितंबर 2022 में अपनी पत्नी की सुपारी देकर हत्या कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 26 फरवरी 2023 को कोतवाली सदर में सुरेंद्र सिंह का गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी ने संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को नायब तहसीलदार विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने सुरेंद्र सिंह यादव की पिसनारी के पास स्थित छह आराजी संख्या में से दो आराजी वाले दो प्लाट 358, 354 को कुर्क किया। ग्राम सिलगन में 2189 आराजी संख्या में रकबा 0.149 हेक्टेयर जोकि एक फार्म हाउस है और उस पर मकान बना है, को कुर्क किया। इस दौरान राजस्व लेखपाल रामदीन, सीओ सदर सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी की हत्या कराने का आरोप
पूर्व सभासद सुरेंद्र सिंह यादव पर आरोप था कि उसका फोरेस्ट गार्ड पद तैनात अनामिका राजपूत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी सुरेंद्र यादव की पत्नी रश्मि को हो गई थी। इससे रश्मि का पति के साथ आए दिन झगड़ा होता था। झगड़े से छुटकारा पाने और प्रेमिका के साथ रहने की लालसा के चलते सुरेंद्र सिंह ने पांच लाख रुपये की सुपारी अपने कार चालक ग्राम मसौरा निवासी राशिद को देकर पत्नी रश्मि की हत्या करवा दी थी। पुलिस ने बताया था कि सुरेंद्र सिंह ने अपनी प्रेमिका अनामिका से एक वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और तीनों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई है, जिसमें पिसनारी के पास स्थित दो प्लाट व ग्राम सिलगन में स्थित फार्म हाउस व उस पर निर्मित मकान शामिल है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, नायब तहसीलदार सदर

गांधी स्टेडियम परिसर में घोड़ा बग्गी झांकी भ्रमण कार्यक्रम में पूजा करते मुख्यअतिथि व मौजूद न

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें