ललितपुर। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मंडी गेट पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जारी किए अनाधिकृत पास जब्त कर लिए। इससे सब्जी विक्रेताओं में खलबली मच गई। वहीं, करीम नगर तिराहा व गोविंद सागर बांध पर अनाधिकृत रूप से आने-जाने वालों को रोका गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्टेशन रोड पर खुली दुकानों को बंद कराया। इसके उपरांत मंडी गेट अंदर आ रहे सब्जी व फल विक्रेताओं के पास की चेकिंग आरंभ कर दी। इस दौरान कई सब्जी और फल विक्रेताओं के पास अनाधिकृत रूप से जारी पास पाए गए। इस पर उन्हें गेट पर रोक लिया गया, साथ ही बिना पास के लोगों को रोका गया। जांच में पाया कि मुकेश रजक पार्षद वार्ड नंबर 02 नगर पालिका परिषद ने सब्जी व फल के ठेलों के लिए अनाधिकृत रूप से कई पास जारी किए है। इनमें जगदीश निवासी खिरकापुरा, कपूरी निवासी खिरकापुरा, विष्णु कुशवाहा निवासी खिरकापुरा, खुशी निवासी खिरकापुरा, वीर निवासी खिरकापुरा, रविशंकर निवासी खिरकापुरा, देवबाई खिरकापुरा व सुनील खटीक निवासी सुरईघाट कॉलोनी के अनाधिकृत पास पाए गए।
इसी प्रकार ग्राम प्रधान मिर्चवारा, ग्राम पंचायत बीघाखेत के प्रधान द्वारा सुंदरलाल तथा ग्राम पंचायत खिरियाछितारा के प्रधान द्वारा कोमल को जारी पासों को जब्त किया गया। इसरार निवासी वार्ड नंबर 24 द्वारा कूटरचना कर बनाए गए पास को भी जब्त किया गया। उन्होंने लॉकडाउन अवधि में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की चेतावनी दी है।
मंडी के अंदर हर एक काउंटर पर सब्जी व फल खरीदने वालों को सोशल डिस्टेसिंग में खड़ाकर बिक्री की कार्रवाई कराई गई। फल व सब्जी खरीदने वाले दुकानदारों को ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके बाद करीम नगर तिराहा व गोविंद सागर बांध पर अनाधिकृत व अनावश्यक रूप से आने जाने वालों को रोका गया। लॉकडाउन अवधि में घरों पर रहने की ही सलाह दी गई। मोटरसाइकिल पर एक से अधिक सवारी होने पर उन्हें गाड़ी से उतारकर पैदल भेजा गया। चार पहिया वाहनों को भी अनाधिकृत रूप से नहीं घूमने की हिदायत दी गयी।
------
ये हैं सब्जी व फल के थोक दाम
--------
केला- 10 से 12 प्रति किलो
सेब- 35 से 40 प्रति किलो
संतरा- 20 से 25 प्रति किलो
मौसमी- 18 से 20 प्रति किलो
अंगूर- 20 से 25 प्रति किलो
तरबूज ( बड़ा)- 09 से 10 प्रति किलो
तरबूज (छोटा)- 09 से 10 प्रति किलो
खरबूज- 20 सें 22 प्रति किलो
खीरा- 08 से 10 प्रति किलो
ककड़ी - 04 से 05 प्रति किलो
आम पके - 50 से 60 प्रति किलो
आम कच्चा - 10 से 13 प्रति किलो
पपीता पका - 10 से 12 प्रति किलो
पपीता कच्चा- 06 से 08 प्रति किलो
अनार- 30 से 50 प्रति किलो
आलू - 17 से 18 प्रति किलो
लौकी- 03 से 04 प्रति किलो
प्याज- 06 से 08 प्रति किलो
प्याज हरा- 08 से 10 प्रति किलो
लहसुन- 50 से 60 प्रति किलो
अदरक- 50 से 60 प्रति किलो
घुइयां/अरबी- 40 से 60 प्रति किलो
टमाटर बड़े- 03 से 04 प्रति किलो
टमाटर छोटा- 01 रुपये प्रति किलो
धनिया हरी- 02 से 03 प्रति किलो
बैंगन गोल- 03 से 04 प्रति किलो
बैंगन- 02 से 03 प्रति किलो
फूलगोभी- 04 से 05 प्रति किलो
बंद गोभी - 05 से 06 प्रति किलो
पुदीना हरा- 08 से 10 प्रति किलो
सहजन फली/बरबटी - 13 से 15 प्रति किलो
मिर्च हरी- 13 से 15 प्रति किलो
मूली- 05 से 10 प्रति किलो
चुकंदर- 03 से 05 प्रति किलो
शिमला मिर्च- 06 से 07 प्रति किलो
कद्दू हरा- 04 से 05 प्रति किलो
कद्दू पका- 02 से 03 प्रति किलो
सेम- 12 से 15 प्रति किलो
नींबू - 30 से 40 प्रति किलो
करेला- 18 से 20 प्रति किलो
भिण्डी- 06 से 10 प्रति किलो
तरोई-08 से 10 प्रति किलो
पालक- 03 से 05 प्रति किलो
टिंडा- 13 से 15 प्रति किलो