फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
कड़ेसराकलां/तालबेहट। ग्राम कड़ेसरा कलां में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसके मकान के पिछवाड़े बने दरवाजे को बंद कर उसके चारों ओर बारी लगा दी। जानकारी के बाद मौके पर गई पुलिस ने कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन

ग्राम कड़ेसरा कलां में रहने वाली पुक्खन पत्नी श्यामलाल पाल ने उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक तालबेहट को अवगत कराया है कि गांव में उसके पुश्तैनी मकान के पीछे स्थित बाड़े में जाने के लिए एक दरवाजा लगा है। गांव के कुछ लोगों की नजर उसकी इस खाली पड़ी बेशकीमती जमीन पर शुरू से रही है। रविवार की रात में दबंगों ने कब्जा करने के उद्देश्य से बाड़े में रखी करीब 4 ट्राली गोबर की खाद ट्रैक्टर चला कर फैला दी। इसके अलावा एक ट्राली लकड़ी, गोबर के कंडा आदि सामान भर ले गए। इस संबंध में पीड़िता ने 112 पर कॉल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी और पीड़ित के मकान का पिछला दरवाजा बंद कर उस में ताला लगा दिया और लोहे के तार लगाकर बंद कर दिया। महिला ने जब उसका विरोध किया तो वह लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने भी राजस्व और पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को तालबेहट कोतवाली से उपनिरीक्षक नरेश सिंह और अमरनाथ उपाध्याय मौके पर गए और उन्होंने कब्जे को हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें