फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते एलएनटी मशीन व ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
कैप्सन - पुलिस चौकी तेरई फाटक में रखा बालू से भरा ट्रैक्टर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। रविवार को रात में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने दबिश देकर राजमार्ग के समीप अवैध खनन करते एक एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर- ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। उन्होंने कार्रवाई के लिए जिला खनन अधिकारी को सूचना दे दी दी।
विज्ञापन

रविवार को रात में जिलाधिकारी ए. दिनेश कुमार झांसी से ललितपुर लौट रहे थे। ग्राम जमालपुर के समीप सड़क के किनारे उन्होंने एक एलएनटी मशीन को अवैध खनन करते देखा। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करने के निर्देश दिए। इसके बाद उपजिलाधिकारी अनिल कुमार तहसीलदार सौरभ पांडेय के साथ मौके पर गए। वहां उन्होंने मशीन के अलावा एक बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर- ट्राली भी अवैध बालू खनन कार्य के लिए खड़ा देखा। इस पर अधिकारियों ने ट्रैक्टर व मशीन को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया। बाद में दोनों वाहनों को सीज करके इसकी सूचना जिला खनन अधिकारी को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें