फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम हो रहा है पहाड़ी का कटान

विज्ञापन
कैप्सन - खुले आम होता पहाड़ी का कटान - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। अधिकारियों की जानकारी के बावजूद राजमार्ग पर सड़क के किनारे जमालपुर मजार के समीप पहाड़ी पर कटान का कार्य बदस्तूर जारी है। इस संबंध में लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस समय शासकीय जमीनें दबंगों के निशाने पर है। राजस्व कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये के चलते अराजकतत्व कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे है। तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जमालपुर के समीप पहाड़ी पर कटान का काम बदस्तूर जारी है। खुलेआम मशीनें पहाड़ी के स्वरूप को बदलने में जुटी हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उक्त पहाड़ी बंदोबस्त में टौरिया में अंकित थी। पट्टे के बाद वह किस तरह भूमिधर हो गई। इस संबंध में बताना मुश्किल है। उक्त स्थान पर कटान रोक दिया गया है। पट्टा निस्त्रीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट
तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम जमालपुर में हाइवे किनारे खोदी जा रही पहाड़ी की रायल्टी जमा है। यह कार्य पेट्रोल पंप के लिए किया जा रहा है।
शशांक शर्मा, सहायक खनिज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें