तेरईफाटक/ तालबेहट। बुधवार की शाम तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ सेरवासकलां कबूतरा डेरा पर छापा मार कर एक हजार लीटर लहन नष्ट किया। कुछ समय से पूरे क्षेत्र में अवैध खनन और शराब का कारोबार बढ़ गया है। जिसके खिलाफ नवागंतुक तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार ने अभियान चला कर अवैध शराब के गढ़ पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को देखकर कारोबारी भाग गए। पुलिस ने एक हजार लीटर लहन और मौके पर रखी मिली अवैध शराब बनाने वाली सामग्री को नष्ट किया। इस दौरान गोविंद कुमार, लवलेश के साथ पूरा स्टाफ साथ रहा।