फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के गढ़ पर छापा

विज्ञापन
कैप्सन - शराब के गढ़ पर मौजूद अधिकारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने अवैध शराब के गढ़ गनेशपुरा कबूतरा डेरा पर दबिश दी। टीम ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 100 लीटर अवैध शराब बरामद की। टीम ने लहन भी नष्ट किया। एसडीएम मोहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक अमित कुशवाहा, नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह ग्राम गनेशपुरा कबूतरा डेरा पर दबिश दी। इस दौरान अधिकांश शराब कारोबारी भाग गए। टीम ने मौके से दो महिलाओं को लगभग 100 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। इनके खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी महिलाओं के नाम मंदाकनी और नीमा निवासी कबूतरा डेरा गनेशपुरा हैं।
विज्ञापन

हर बार महिलाएं ही आती हैं पकड़ में
जब-जब अधिकारियों का दल कबूतरा डेरा पर दबिश डालता है, तब-तब महिलाएं ही पकड़ में आती हैं। सवाल यह है कि डेरा पर रहने वाले लोगों और शराब के शौकीनों के पास ऐसा कौन सा यंत्र होता है कि वह छापामार कार्रवाई के पहले ही फुर्र हो जाते हैं। जबकि, डेरा और उसके आसपास हर समय शराब के शौकीनों का मजमा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें