फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कोरोना से भारी न पड़ जाए कच्ची शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन में लाइसेंसी शराब के ठेकों के बंद होने से जिले भर में कच्ची शराब की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे पियक्कड़ों की जिदंगी पर भी खतरा मंडरा रहा है। पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई की धीमी रफ्तार लोगों के लिए कहीं भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन

नशे के आदी लोगों के जीवन पर कोरोना से भी अधिक खतरा अवैध व गलत तरीके से बनाई जाने वाली कच्ची शराब से नजर आ रहा है।कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों की चेन तोड़ने के लिए सरकार द्वारा 30 अप्रैल से एक दिन, उसके बाद दो दिन व फिर 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है, जिसके चलते लाइसेंसी शराब के ठेके बंद हैं। जिससे कच्ची शराब की भट्टियां आबाद हो रही हैं।
----
खुलेआम हो रही कच्ची शराब की बिक्री
शहर कोतवाली की नई बस्ती चौकी क्षेत्र के चंडी माता मंदिर के पीछे रेलवे की नई मालगोदाम के पास सुबह से शाम तक कच्ची शराब के माफियों द्वारा बच्चों व महिलाओं के जरिए कच्ची शराब की बिक्री खुलेआम की जा रही है। शाम होते ही यहाँ शराब शौकीनों का मेला लग जाता है। इस दौरान न तो कोरोना गाइडलाइन का पालन होता है न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगाई गई है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाती है। अगर कोई शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें