फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के डेरे पर दबिश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। पंचायत चुनाव के मद्देनजर थाना पूराकलां पुलिस ने ग्राम कंधारीकलां के मजरा कटीला में दबिश देकर अवैध शराब बनाने वाले पिता और पुत्र को दो सौ लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर लगभग एक हजार लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूराकलां थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह और नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी ओमकार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ ग्राम कंधारीकलां के मजरा कटीला में एक स्थान पर दबिश दी। वहां एक मकान के पिछले भाग में भारी मात्रा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर अवैध शराब की कई भट्ठियां एवं लगभग एक हजार लीटर लहन भी नष्ट किया। मौके से पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दयाराम कुशवाहा और संजू कुशवाहा निवासी ग्राम कटीला बताए गए है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना पूराकलां में मामला दर्ज कर लिया गया। टीम में सीएल गुप्ता, बाबूराम पाल और सौरभ कुमार का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें