फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर तालाब की पहाड़ी पर बेरोकटोक हो रहा है मिट्टी का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसरोवर तालाब की पहाड़ी पर बेरोकटोक हो रहा है मिट्टी का खनन
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। अवैध खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद मानसरोबर तालाब की पहाड़ी पर अवैध खनन हो रहा है। श्मशान घाट के समीप की पहाड़ी की खुदाई कर नगर के ऐतिहासिक तालाब के अस्तित्व से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस समय बीना से झांसी के मध्य रेलवे की तीसरी लाइन डालने का काम चल रहा है, जिसके समतलीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए मिट्टी की आवश्यकता है। ठेकेदारों को किसानों की मिट्टी नहीं मिल रही है, इस कारण वह सरकारी जमीनों को अपने निशाने पर लिए हैं। बड़े ठेकेदारों ने क्षेत्र के कुछ लोगों को ठेका दे दिया है। नगर के ऐतिहासिक महत्व के मानसरोबर तालाब के समीप मुक्ति धाम पर एक पहाड़ी है। इस पर पिछले कुछ समय से रात में अवैध रूप से जेसीबी चलाकर भारी मात्रा में मिट्टी खोदी जा रही है। जो लगातार जारी है। लोगों ने इसकी जांच कराते हुए इतने महत्वपूूर्ण स्थल से बिना अनुमति खुदाई करने और करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी तालबेहट से उनका पक्ष लिया तो उनका कहना था कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है। सत्यता पाए जाने पर दोषियों पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें