फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूराकलां क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- खनन माफिया ने खोद दी नत्थीखेड़ा की पहाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। खनन विभाग के जिम्मेदारों की लचरता के चलते पूरे क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार जोर पकड़े हुए है। खनन माफिया अपने स्वार्थ एवं राजनैतिक रसूख के चलते ग्राम सभा की पहाड़ियों को जमीदोज करने का खुलेआम काम कर रहे हैं। वहीं, जानकारी के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
प्रदेश सरकार ने अपने गठन के बाद सबसे अधिक महत्व ग्राम सभा सहित अन्य विभागों की सरकारी संपति के बचाने पर दिया था। लेकिन इस समय तहसील में जगह-जगह ग्रामसभा की जमीनों पर अवैध कब्जा एवं खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा की आराजी क्रमांक 2537 पर दंबगों द्वारा कुछ लोगों का रास्ता बंद करते पूरी पहाड़ी की खुदाई कर लाखों अवैध खनन किया गया है। मुख्यालय से लगभग पच्चीस किमी की दूरी पर होने के कारण आम व्यक्ति यहां तक नहीं पहुंच पाता है। इसका पूरा लाभ उठाते हुए खनन माफियाओं ने पूरी पहाड़ी काे छलनी कर दिया। आलम यह है कि उन्होंने कुछ घरों के लिए जाने वाले रास्ते तक काे खोद दिया।
विज्ञापन


सो रहे है जिम्मेदार
-पिछले वर्ष थाना गांव में अवैध खनन करते हुए मिट्टी गिरने से दो युवक की मौत हो गई थी। जिस पर वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के दावे किए थे। सरकार ग्राम सभा की जमीनों के संरक्षण के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है लेकिन ग्राम सभा की पहाड़ियों से हो रहे अवैध खनन पर ग्राम प्रधान सहित खनन विभाग पूरी तरह से मौन है। इससे उन पर सवाल उठने लाजमी हैं।
विज्ञापन

0000
फोटो - 13
इस संबंध में कई बार शिकायती पत्र दिए लेकिन आज तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। दबंगों ने आम रास्ता तक बंद कर दिया।- शीतल
000
फोटो - 14
दबंगों की हनक के कारण कोई खननकर्ताओं का विरोध नहीं कर पाता है। जो शिकायत करता है वह उसके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत देकर परेशान करवाते हैं। - नत्थू
00000
मुझे जानकारी हुई है। पता लगाकर कल जांच करवाता हूं। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई की जाएगी। - अमितोष वर्मा, खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें