कोरोना वायरस को लेकर हनुमान जयंती घरों में मनाई गई। हनुमान जयंती पर जिले में बड़ा आयोजन होता है, लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो सका। श्रद्धालुओं ने घरों पर रहकर ही शंख, झालर बजाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान जयश्रीराम के जयकारे लगाए गए। हनुमान जयंती पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान शोभायात्रा भी निकलती है, जगह- जगह हनुमानजी का श्रंगार और अभिषेक किया जाता है। लेकिन, कोरोना आपदा के कारण अबकी बार ऐसा नहीं हो सका है। लोग घरों में ही रहकर हनुमान जयंती श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई।