नदीपुरा में दो व्यक्तियों के निजामुद्दीन मरकज में नमाज पढ़ने के बाद पकड़े जाने पर नगर पालिका ने पूरे नदीपुरा क्षेत्र को सैनेटाइज कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत दो सौ मीटर के आसपास के क्षेत्र में दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। सैनेटाइजर करने के लिए पूरे इलाके में दवा का छिड़काव किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार ने कहा कि पूरे शहर को सैनेटाइज कर दिया गया है। अब नदीपुरा में दोबारा अभियान चलाया जाएगा। ताकि, कोरोना संक्रमण का कोई खतरा न रहे।