फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वृद्ध या गंभीर मरीज लेकर आएं तो स्ट्रेचर खींचने को आदमी साथ लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में गंभीर या वृद्ध मरीज को लेकर आ रहे हैं तो एक व्यक्ति को अपने साथ लाएं। कारण, यहां मरीज को इमरजेंसी से वार्ड या वार्ड से जांच के लिए ले जाना है तो स्ट्रेचर स्वयं ही खींचकर ले जाना होगा। रविवार दोपहर में ऐसा ही हाल देखने को मिला। एक वृद्ध महिला को उसका पति स्ट्रेचर से महिला वार्ड में ले जा रहा था। वह स्लिप वे पर पहुंचा तो स्ट्रेचर खींचना मुश्किल हो गया। कई बार तो ग्रिल का पाइप पकड़ कर जाना पड़ा। गिरने के भय से पति परेशान दिखाई दिया, लेकिन कोई अस्पताल कर्मी मदद के लिए आगे नहीं आया।
जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर तो मिल जाता है, लेकिन यदि कोई मरीज इकलौते तीमारदार के साथ है तो भर्ती होने या जांच कराने के लिए पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। रविवार को जिला अस्पताल में गंगचारी गांव के रमेश अपनी पत्नी को दिखाने इमरजेंसी में आया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर महिला वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद उसे स्ट्रेचर दे दिया। वह अपनी पत्नी को स्ट्रेचर पर लेकर महिला वार्ड में जा रहा था। भूतल से प्रथम तल पर जाने लगा तो रैंप पर स्ट्रेचर चढ़ाने में समस्या आई। वह स्ट्रेचर अकेले नहीं खींच पा रहा था। स्ट्रेचर पीछे सरकने लगा तो उसने किसी तरह पाइप को पकड़ कर रोका। इसके बाद धीरे-धीरे रेलिंग पकड़कर किसी तरह चढ़ा पाया।
विज्ञापन

-
इमरजेंसी में कर्मी रहते तैनात
जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को स्ट्रेचर से ले जाने के लिए कर्मी नियुक्त हैं, लेकिन ये कर्मचारी अधिकांशत: गायब रहते हैं। इसके चलते कई तीमारदार स्ट्रेचर पर मरीज को लिटाए वार्ड तक खोजते रहते हैं और परेशान होते हैं।
विज्ञापन

-
एक साथ कई मरीज आने पर कर्मी एक को ले जाते हैं, तब तक दूसरे लोग स्वयं ही स्ट्रेचर लेकर चल पड़ते हैं। रविवार को वृद्ध को परेशानी होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें