फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बस से जा रहे तो कंबल, टोपी-स्वेटर साथ रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रहीं बसों में सफर कर रहे हैं तो ध्यान दें। सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर, टोपी, कंबल भी साथ रखें। निजी के साथ ही रोडवेज डिपो की कई बसों में खिड़कियों के शीशे में लॉक नहीं है, तो कुछ जाम पड़े हुए हैं। खिड़कियों के रास्ते ठंडी हवा का झाेंका यात्रियों को ठिठुरा रहा है।
यहां लगभग 144 बसों का संचालन हो रहा है। पांच रोडवेज व 139 निजी बसें चल रही हैं। रोडवेज बसें जनपद से झांसी, कानपुर व लखनऊ के लिए चलती हैं। निजी बसें जनपद के साथ ही सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपदों के लिए भी चल रही हैं। इन बसों में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में बसें यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कारण, अधिकांश बसों में सर्दी से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। यहां कई निजी बसों में कांच तक नहीं है। कांच है तो जाम पड़े हैं। कांच लग रहे हैं तो चटकनी न होने से बस चलने पर खुल जाते हैं। कुछ में कांच हैं, लेकिन बीच में रबड़ न होने से ठंडी हवा सीधे यात्रियों को लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गेटों की फिटिंग खराब
कई बसों में गेट तक ठीक से नहीं लग रहे हैं। कुछ में गेट लग रहे हैं तो खुले जैसे ही हालात बने हैं। कारण, इनकी फिटिंग ठीक नहीं है। ये गेट लग भी गए तो हवा नहीं रुक रही।
-
बसों में कांच के बीच में रबड़ न होने व गेट ठीक से न लगने की जानकारी हुई है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
-रामदास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी
-
निजी बसों की खिड़कियों में कांच न लगने व कुछ बसों में कांच कम होने की जानकारी मिली है। बस स्वामियों को इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
- मोहम्मद कय्यूम खान, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें