फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तीन दिन विद्यालय नहीं आए बच्चे तो घर जाएगी बुलावा टोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में बिना कारण तीन दिन तक बच्चों के अनुपस्थित रहने पर बुलावा टोली उनके घर जाएगी और इसका कारण जानेगी। 30 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले बच्चे को ड्रॉप आउट माना जाएगा और उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक का समय हो चुका है। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या और उपस्थिति बढ़ाने को लेकर कवायद चल रही है। अब शिक्षा विभाग ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने व ड्रॉप आउट कम करने के लिए प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। तीन दिन तक बच्चे के बिना कारण विद्यालय न आने पर बुलावा टोली उनके घर जाकर कारण जानेगी। कोई बच्चा छह या इससे ज्यादा दिन तक अनुपस्थित रहता है तो प्रधानाध्यापक उसके घर जाकर संपर्क करेंगे।
इस दौरान बच्चे के अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी। दस से अधिक दिन तक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग शिक्षक-अभिभावक बैठक में कराई जाएगी। तीस दिन से अधिक दिनों तक अनुपस्थित रहने और नैट मूल्यांकन में 35 से कम अंक मिलने पर बच्चे के अभिभावक की काउंसलिंग की जाएगी और उनको ड्रॉप आउट मानते हुए उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें