फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
ैप्सन - ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगान करते छात्र - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
डोंगराखुर्द/ जखौरा/ बानपुर/ जाखलौन/ सिंदवाहा/ पाली/ बार। जिले के ग्रामीण अंचलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने ध्वजारोहण किया। देशभक्ति के तराने गाए।
विज्ञापन

नाराहट ग्राम पंचायत में गणतंत्र दिवस मनाया गया। ग्राम प्रधान डा. दिलीप कुमार सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान गोविंद सक्सेना, डा. महादेव प्रसाद उपाध्याय, शिवम गुप्ता, अजय पाठक, प्रमोद पाठक, जितेंद्र कुमार सोनी, सर्वेश खरे, शुभम जैन, नीतेश राठौर, शिवम सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन नरेंद्र दीक्षित ने किया।
जखौरा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। बच्चों के जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रभात फेरी निकाली गईं। ग्राम पंचायत भवन जखौरा में ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। अजय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, जीवन कोरी, इमामी खां सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख कैलाश सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय पशु चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी प्रियंका पांडे ने ध्वजारोहण किया। वन क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अजय कुमार वर्मा क्षेत्रीय वनाधिकारी, तनवीर सिंह, वेदप्रकाश शुक्ला, बृजभान सिंह, पूरन सिंह, सूरत सिंह नंदू, सुखलाल आदि लोग मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीन में ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक अनिता कुशवाहा ने किया। सुमनलता ताम्रकार, प्रतिभा सचान, वंदना, प्रीति सोनी, पुष्पा बाई, प्राथमिक विद्यालय डईयन ढिमरयाना पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण साहू ने ध्वजारोहण किया। सोनका, साकूलाल, रामस्वरूप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा बानपुर में गणतंत्र दिवस की सालगिरह मनाई गई। कस्बे के स्कूलों के जुलूस मुख्य मार्गों से होकर निकले व लोगों में राष्ट्रीय भावना का संचार किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दि वॉयस आफ बानपुर के माध्यम से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहावेंद्र प्रताप सिंह गहरवार ने ग्रामवासियों को संबोधित किया। प्रभात फेरी पं. डीपी रावत पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने निकाली। प्रबंधक सतेंद्र रावत मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सचिवालय पर ग्राम प्रधान अनुराधा सिंह गहरवार ने ध्वजारोहण किया। थाना बानपुर, जीवन शिल्प इंटर कॉलेज, डा. राममनोहर लोहिया कन्या हाई स्कूल, अन्य विद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , डाकखाना, बैंकों, साधन सहकारी समिति व स्वतंत्रता सेनानियों के निवास व सिंचाई विभाग रेस्ट हाऊस पर ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रभक्ति में सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
जाखलौन। जाखलौन में विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सामुदायिक मिलन केंद्र पंचायत भवन गणेशपुरा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इंद्रपाल सिंह एमएसडी महाविद्यालय में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। जिला सहकारी बैंक, सहकारी समिति तथा कस्बे के सभी विद्यालयों व बुंदेलखंड इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। सरस्वती शिक्षा निकेतन में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के पूर्व छात्र और वर्तमान में कश्मीर में तैनात सेवा के जवान विमलेश नायक को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। ज्योति, सोनियां, रीना, सविता, भूमिका की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
सिंदवाहा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढा बुजुर्ग में प्रधानाचार्य विश्वनाथ चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। बुजुर्गों महिलाओं तथा गरीबों को कंबल बांटे।
पाली में विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, नगर पंचायत कार्यलय में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, सीओ कार्यालय में क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, थाने में थानाध्यक्ष यशवंत सिंह, छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय में विजय सिंह निरंजन, जिला परिषद इंटर कॉलेज में केएल चौधरी, महावीर इंटर कॉलेज में मुकेश परिहार, सरस्वती शिशु मंदिर में शिवशरण शुक्ला, सरस्वती ज्ञान मंदिर में जयपाल सिंह, श्रीनीलकंठेश्वर विद्यालय में शिशुपाल सिंह, महावीर बाल विद्यालय में प्रदीप जैन, प्राथमिक इंग्लिश मीडियम में संदीप नामदेव, गांधी चबूतरे पर संजीव चौरसिया, उपस्वास्थ्य केंद्र में दमोदर निरंजन, प्रसव उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम रागनी गुप्ता, संस्कार विद्यालय में संजय चौरसिया और सरस्वती शिशु मंदिर में शिवराज सिंह ने ध्वजारोहण किया। सभी जगह मिष्ठान वितरित हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कस्बा बार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख सविता जयप्रकाश रजक ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने की। वन विभाग कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी बी डी नौटियाल, थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष निग्वेंद्र सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य अधीक्षक डा. चतुर्भुज राजपूत, बीआरसी भवन में खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सुपरवाइजर सुमन एवं राजा बुंदेला, बार किसान साधन सहकारी समिति कार्यालय पर सभापति डा. आशुतोष गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। सचिव महेंद्र सिंह बुंदेला ने अध्यक्षता की।
श्रीराम बाल संस्कार पब्लिक स्कूल दशरारा में मुख्य अतिथि बजाज पावर प्लांट के गौतम राय ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता बृजेश रिछारिया ने की। ग्राम धमना में इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता ओमप्रकाश लोहिया ने की। आंगनबाड़ी केंद्र धमना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। बजाज पावर प्लांट में कंपनी की यूनिट हैड एएन सार ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आसपास के ग्रामों के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। नेताजी रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। भोपाल से आए मुख्य अतिथि एडीशनल कमिश्नर जीएसटी लोकेश कुमार लिल्हारे मौजूद रहे।
राजकीय इंटर कॉलेज बार में प्रधानाचार्य अनुराग यादव ने झंडा फहराया। अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार दुबे ने भी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। अध्यापक संघ की कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का महत्व बताया। विद्यालय में अनुशासन में रहने वाले छात्र- छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें