फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग व संपर्क वालों को सता रहा संक्रमण का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मृतक संविदाकर्मी को कोरोना की पुष्टि होने के बाद कइयों को संक्रमित होने का भय सता रहा है। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मचारी सहम गए और अस्पताल से कार्य बहिष्कार करते हुए भाग गए। अधिकारियों ने जांच के लिए एक सूची जारी की। सूची में वंचित रह गए कर्मचारी व चिकित्सक बीमारी के भय के चलते सीएमएस को प्रार्थनापत्र देकर कोरोना जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी व समाजसेवी संस्था के सदस्य की मौत के बाद आई कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट ने कइयों को झकझोर दिया है। लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित होने का भय सता रहा है। उनका कहना है कि वह कई बार क्वारंटीन सेंटर पर तैनात रहकर बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग करता रहा। वहां पर कई स्वास्थ्यकर्मी साथ में मौजूद रहे। इसके साथ ही समाजसेवी होने के कारण वह कई लोगों के संपर्क में रहा। कोरोना संक्रमित होने के दौरान वह जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती रहा। जहां पर विभाग का कर्मचारी होने के नाते कई चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के संपर्क में रहा। स्टाफ के कुछ लोगों ने उपचार भी किया। लेकिन, अचानक हालत खराब होने पर झांसी रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत होने तक किसी को भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं हुई। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आई तो सब परेशान हो गए। कई चिकित्सक और कर्मचारी काम छोड़कर चले गए। क्वारंटीन सेंटरों में जांच करने वाले कर्मचारी भी साथ में रहने का हवाला देकर जांच की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में संपर्क में रहने वाले लोग भी जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोग सूचना दें, जिस पर स्क्रीनिंग करके जांच की आवश्यकता होने पर जांच कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें