फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को उकसाने में पति पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में पति से परेशान होकर महिला ने अपने दो मासूम बच्चों से साथ कुएं में कूदकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना महरौनी के ग्राम किसरदा निवासी परसादी पुत्र राम सिंह ने सोजना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रामकुंवर को उसका पति ग्राम गुढ़ा निवासी महेश द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करता था। बीती रात साढ़े आठ बजे उसकी पुत्री को पति द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसकी पुत्री ने अपने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सोजना पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पति महेश के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने को धमकाने व आत्महत्या को उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें