फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पति ने ही किया पत्नी का अंतिम संस्कार, बच्चों को दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-जाखलौन। दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे खड़ी होकर आत्महत्या करने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचे जहां पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया और बच्चों को पास में ही दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की चिता को मुखाग्नि पति पुष्पेंद्र उर्फ विक्की यादव ने दी। मंगलवार को मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
धौर्रा क्षेत्र में पति की पिटाई और पुलिसिया उदासीनता से आहत गर्भवती पत्नी दीपा ने तीन वर्षीय बेटी शिवांशी और दो वर्षीय बेटे कृष के साथ ट्रेन के आगे आकर जान दे दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम तीनों के शव गांव पहुंचे तो पति और उसकी मां फूट-फूटकर रोने लने। पति को गलती का अहसास तो हुआ, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। वह अपने आप को कोसता रहा। ऐसे में पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में तीनों शवों को खेत पर ले जाकर गमगीन माहौल में पत्नी दीपा की चिता बनाकर दाह-संस्कार कर दिया गया, वहीं दोनों बच्चों के शव पास की जमीन में दफना दिए गए। इस दौरान गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि थाना जाखलौन पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पति पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें