फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इलाज के दौरान पति की मौत, पत्नी और पुत्र भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से मंगलवार को घायल हुए थे तीनों बाइक सवार, झांसी रेफर किए गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर मंगलवार को टेकरी के निकट हुई बस की टक्कर से घायल दंपती और पुत्र को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। वहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी व पुत्र का इलाज किया जा रहा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा निवासी भैयन (55) पुत्र बहोरे, पत्नी फुलाबाई व पुत्र रतिराम के साथ बाइक से बबीना से तालबेहट की ओर आ रहे थे। राजमार्ग पर टेकरी कट के पास सामने से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया था। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में चिकित्सक ने भैयन को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मृतक के भाई दौलतराम की तहरीर पर बस के अज्ञात चालक पर तेजी एवं लापरवाही से बस चलाकर टक्कर मारने एवं बाइक क्षतिग्रस्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें