ललितपुर। मायके से दहेज न लाने पर महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा बार पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों पर दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी पिछोर अंतर्गत पाचरौन निवासी दीपिका ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व भूमेश्वर तिवारी निवासी पाचरौन चौराहा के आगे पिछोर जिला शिवपुरी के साथ हुई थी। दान-दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और वह उसे प्रताड़ित करने लगे। 21 मई को ससुराल में पति और तीन अन्य ने मायके से दहेज न लाने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया।