फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नमी ने बढ़ाई सांसों की तकलीफ, चार गुना बढ़े मरीज

Sat, 31 Oct 2026 02:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में श्वास और एलर्जी के मरीजों की संख्या चार गुना बढ़ गई है। चिकित्सक मरीजों को दवाइयों के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें दस फीसदी मरीज श्वास संबंधी समस्याओं के होते हैं। सामान्य दिनों में श्वास के मरीजों की संख्या आठ से दस होती थी। यह संख्या अब बढ़कर 35 से 40 तक पहुंच गई है। एलर्जी के मरीजों की संख्या भी 40 से 50 हो गई है। मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निखिल गुप्ता के अनुसार, मौसम में नमी से वायरस का संक्रमण बढ़ता है। इससे श्वास के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। एलर्जी के मरीजों को सर्दी-जुकाम, नाक से पानी और आंखों में खुजली होती है।

बच्चों में बढ़ा खतरा और बचाव के उपाय
मौसम में आई नमी बच्चों की सेहत पर भी भारी पड़ रही है। बच्चों में जुकाम, खांसी, निमोनिया और अस्थमा की समस्या देखी जा रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन चार से पांच बच्चे निमोनिया से ग्रसित पहुंच रहे हैं। वहीं छह से आठ बच्चे अस्थमा के मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ने धूल-धुआं से बचाव, मास्क लगाने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें