फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के सुरक्षित भविष्य के जरूरी है एचपीवी टीका : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच सर्वाइकल कैंसर मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत झांसी निवासी वर्षा वाल्मीकि ने अपनी पुत्री वृंदा वाल्मीकि को एचपीवी का टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कुल पांच किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. इंतियाज अहमद ने बताया कि जनपद में अब किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का आगाज़ कर दिया गया है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों के जीवन में आने वाली एक बहुत बड़ी मुसीबत से पहले ही बचा लेने का एक सुरक्षा चक्र है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उन किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है, जिनका 14वां जन्मदिन मनाया जा चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वह उम्र है जब एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी तरीके से काम करती है। स्वास्थ्य की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी अभिभावक को कोई असुविधा न हो। फिलहाल, यह टीकाकरण सुविधा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जा रही है। यह वैक्सीन, जो निजी अस्पतालों में काफी महंगी मिलती है, सरकार से बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। एचपीवी टीकाकरण की सुविधा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उपलब्ध है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से तथा जनमानस से यह अपील की है कि वे छात्राओं व पात्र किशोरियों के बीच इस जानकारी को साझा करें। उन्हें एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें