फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन: 12 एक्सपायरी अग्निशमन यंत्रों के सहारे 24 विभागों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पूरे जिले को आग से बचाव के लिए चेताने वाले विभागों से घिरे विकास भवन में ही आग से निपटने के इंतजाम ध्वस्त हैं। हालात यह हैं कि 24 विभागों वाले इस परिसर में लगे आग बुझाने वाले 12 सिलिंडरों की मियाद तीन महीने पहले ही खत्म हो चुकी है। अफसरों ने शासन के निर्देश के बाद पूरे जिले में तो आग से निपटने की व्यवस्थाओं की पड़ताल करना तो शुरू कर दी, लेकि न अपने ही कार्यालयों में लगे सिलिंडरों की सुध लेना भूल गए।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में भूतल व प्रथम तल पर लगभग दो दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय संचालित हैं। इनमें मनरेगा, कृषि विभाग, बैंक, बाल विकास पुष्टाहार आदि अन्य कार्यालय शामिल हैं। जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों फरियादियों की आवाजाही होती है। इसके अलावा यहां संचालित बैंक में भी अधिक भीड़ जुटती है। लेकिन आग से निपटने के लिए जगह-जगह मानक अनुसार अग्निशमन यंत्र नहीं लगाए गए हैं। इन सभी कार्यालयों में महज 12 अग्नि शमन यंत्र (सीज फायर सिलिंडर) लगाए गए हैं लेकिन सभी सिलिंडर भी तीन माह पहले ही एक्सपायर्ड हो गए हैं। इसके साथ ही कार्यालयों में तैनात कर्मचारी तक इन सिलिंडरों और यंत्रों का उपयोग करना नहीं जानते हैं। ऐसे में परिसर में टंगे सभी सिलिंडर शोपीस साबित हो रहे हैं।
विकास भवन में जो अग्निशमन यंत्र लगे हैं, उनके एक्सपायर्ड होने की जानकारी नहीं है। वह शनिवार को चेक कराएंगे। यदि ऐसा है तो उन्हें बदलवाया जाएगा। - अनिल कुमार पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें