फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नगर पालिका में जल्द ऑनलाइन जमा होगा गृहकर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका में गृहकर जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा की जा रही है। पालिका प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अधिकारियों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे लगभग 40 हजार परिवारों को राहत मिल जाएगी। साथ ही किसी भी समस्या की शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगे, इसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के बाशिंदों को जल्द गृहकर जमा करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही पालिका कर्मियों को डोर-टू-डोर नहीं जाना होगा। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनकर तैयार है। गृह स्वामियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। शहर के 26 वार्डों में आवास व कामर्शियल समेत अन्य लगभग 40 हजार भवन पंजीकृत हैं। इनके डाटा की फीडिंग की तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद ऑनलाइन गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक वेबसाइट बनाई जाएगी। इस पर भवन स्वामी जाकर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। लोगों को पालिका कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने होंगे। कतारों से भी राहत मिलेगी। -
विज्ञापन

गृहकर जमा करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी।-राजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें