फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोंरई। मड़ावरा के सोंरई गांव में बृहस्पतिवार को गाज गिरने से भवन स्वामी की हालत बिगड़ गई। मकान क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली के उपकरण फुंक गए। बृहस्पतिवार की सुबह तेज बरसात होने से नदी और नाले उफान पर आ गए। गांव के मोहल्ला नदीपुरा में मुन्नालाल राय का परिवार बैठा था। अचानक तेज आवाज के साथ गाज गिरने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और घर में लगे कूलर, पंखा, वाटरपंप, टीवी, फ्ऱिज, स्टेब्लाइजर व अन्य विद्युत उपकरण जल गए। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घर के पास बंधे मवेशी भी अचेत हो गए। मकान की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। इसी तरह गांव के विनोद कुमार सोनी ने बताया कि सुबह गाज गिरने से उसके खपरैल के मकान के आगे और पीछे की दीवारें गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें